फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now two more days will not get rid of cold and fog

अभी दो दिन और ठंड व कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now two more days will not get rid of cold and fog
लखीमपुर खीरी। जनपद में मौसम के ठंडे तेवर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिले। सुबह से कोहरे की चादर छाई रही, जिसके साथ ही सर्द हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड व गलन से जूझना पड़ा। दोपहर बाद कोहरे की चादर छटने पर आसमान से सूरज चमके, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। लोगों ने अलाव तापकर ठंड से बचने का जतन किया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में ठंड प्रचंड रूप धारण कर चुकी है, जिससे घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह से घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे लोगों को वाहन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इससे कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोग भी टोपी-मफलर लगाकर निकले। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी घना कोहरा पड़ेगा। इससे ठंड व गलन का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद भी कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed