फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the prisoners in jail are afraid that the car may overturn.

अब जेल में बंद कैदी डरते हैं कि कहीं गाड़ी न पलट जाए

Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now the prisoners in jail are afraid that the car may overturn.
गोला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गोला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाए सरकार के काम
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ के बांधे पुल

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों का बखान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि अब जेल में बंद कैदी डरते हैं कि कहीं गाड़ी न पलट जाए।
शुक्रवार को गोला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक अरविंद गिरि के कार्यों की सराहना की। मोदी और योगी की प्रशंसा और भाजपा सरकार के कार्यों और योजनाओं का बखान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी आम चुनाव का बिगुल बजा दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जेल में बंद कैदी डरते हैं कि कहीं गाड़ी न पलट जाए। साढ़े छह वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कभी छुट्टी नहीं ली और न ही बीमार हुए, यह उनके सामर्थ्य का परिचय है। मोदी जैसा सेवक और योगी जैसा कर्म योगी कोई नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू अपना काम करें और मुसलमान अपना, लेकिन दोनों मिलकर देश को खुशहाल रखें। बिना भेदभाव के त्योहारों पर 24 घंटे बिजली मिल रही है। राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। कांवड़ यात्रा पर हेलीकाप्टर से फूल की वर्षा की गई। चार लाख 25 हजार सरकारी, तीन लाख संविदा नौकरी, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक करोड़ महिलाओं को रोजगार देने, 35 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त, निशुल्क खाद्यान्न वितरण, उज्जवला योजना सहित भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया। कहा कि कोरोना काल में योगी ने प्रवासी मजदूरों को बचाने का काम किया। सम्मेलन आयोजक विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में न केवल भाईचारा का नारा लगाया है, बल्कि उसे जिया भी है। संचालन भाजपा विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र ने किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक वर्मा, पुष्पा सिंह, ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा जनार्दन गिरि, विनोद स्वर्णकार, धर्मेंद्र गिरि, दिव्या भारती, नेहा राज, विनोद वर्मा, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, वेद प्रकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed