फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now GM will come on 24th, fast cleaning work

अब 24 को आएंगे जीएम, तेजी से हो रहा सफाई कार्य

Sat, 18 Dec 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now GM will come on 24th, fast cleaning work
पार्क की रंगाई करता मजदूर।
डीआरएम सहित अन्य अफसर दौरा करके ले चुके हैं जायजा
विज्ञापन

मैलानी। एनई रेलवे के महाप्रबंधक जीएम विनय त्रिपाठी का पहले मैलानी का निरीक्षण 22 दिसंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब वह 24 दिसंबर को मैलानी आएंगे।
बृहस्पतिवार को आईं डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने अपने दौरे में मिलीं कमियां दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। इसके बाद अब युद्घस्तर पर काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन का रंग रोगन करवाया जा रहा है। कॉलोनी के नालों की तलीझाड़ सफाई करवाने के साथ रेलवे हॉस्पिटल के बगल में स्थित अस्तित्व वहीन पार्क के भी दिन बहुर गए हैं।
उधर, जीएम के दौरे को देख डीआरएम सहित लगभग सभी मंडलीय अफसर यहां का दौरा कर अपने-अपने विभागों की व्यवस्थाएं देख रहे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान आला हाकिम को कहीं कोई खामी न मिल जाए। फिलहाल जीएम के निरीक्षण को लेकर अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक हाथ-पांव फूले हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

टूट गई बरसों पुरानी बनी कैंटीन
मैलानी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बरसों पुरानी कैंटीन थी। मीटरगेज ट्रेनों के संचालन के समय यह कैंटीन दिन-रात खुला करती थी और काफी गुलजार रहा करती थी। गेज परिवर्तन के बाद प्लेटफार्म ऊंचा होने पर यह नीची हो गई और इसका छज्जा काफी नीचा हो जाने के कारण छज्जे से यात्रियों को चोट लगने की संभावना बनी रहती थी। ब्रॉडगेज ट्रेनों के शुरू होने पर भी इसका अस्तित्व बना रहा, लेकिन जीएम के दौरे को देख अब इसे भी तोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed