फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now children who complete 6 years of age by 31 July will get admission

Lakhimpur Kheri News: अब 31 जुलाई तक 6 साल की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now children who complete 6 years of age by 31 July will get admission
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की आयु सीमा में परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। पिछले साल तक एक अप्रैल तक छह साल की उम्र वाले बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं, अब 31 जुलाई तक छह साल की उम्र वाले बच्चों को स्कूलों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

इस बार कक्षा एक में प्रवेश को लेकर नियमों में बदलाव किए गए हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 2024-25 शैक्षिक सत्र में 31 अप्रैल तक 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। देर से मिले शासनादेश को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति देखने को मिली थी।
विज्ञापन

हाल यह हुआ था कि कई बच्चों को स्कूल में प्रवेश ही नहीं मिल पाया था। इस बार नवीन सत्र 2025-26 की शुरुआत में ही शासन ने कक्षा एक में प्रवेश को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इससे अभिभावक जहां खुश हैं, वहीं शिक्षकों की परेशानियां कम हुई हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जो बच्चे 31 जुलाई तक छह साल की उम्र पूरी करेंगे, उन्हें कक्षा एक में प्रवेश दिया जाए। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक प्रवेश पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन बढ़ने की जगी उम्मीद
बेसिक महकमे के अधिकारी सहित अध्यापक ग्रामीण अंचलों के शत प्रतिशत बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन हो, इसके लिए 15 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का जिम्मा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया हैं। बीएसए का कहना है इस अभियान से नामांकन जरूर बढ़ेंगे। इस बार दस से 15 प्रतिशत तक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed