फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Notice to remove encroachment to 23 temporary shopkeepers in Mahevaganj

Lakhimpur Kheri News: महेवागंज में अस्थायी 23 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

Thu, 05 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice to remove encroachment to 23 temporary shopkeepers in Mahevaganj
महेवागंज। कस्बे में लखीमपुर-निघासन मार्ग के किनारे अस्थायी 23 दुकानदारों को प्रशासन ने अतिक्रमण से संबंधित नोटिस थमाया है। इससे दुकानदार सकते में हैं। तहसील प्रशासन ने नोटिस में बताया कि परगना श्रीनगर की ग्राम पंचायत बालूडीह में निघासन-लखीमपुर मार्ग किनारे देव स्थान के नाम भूमि दर्ज है। इसके भाग पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने दो दर्जन के करीब दुकानदारों को नोटिस देकर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। तय तिथि में अतिक्रमण न हटाने पर खुद हटाने की कार्रवाई और इसका हर्जाना भी दुकानदार से ही वसूलने की चेतावनी दी गई है। दुकानदार सचिन, वसीम, बबलू, नासिर और अय्यूब आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क किनारे एक धार्मिक स्थल की चाहर दिवारी के बाहर गुमटी दुकान लगाकर जैसे-तैसे रोजी रोटी चला रहे हैं। अचानक अब हम सब कहा जाएंगे। रोजी-रोटी पर संकट में परिवार कैसे पालेंगे। पटरी दुकानदारों ने कहा हटाने से पहले प्रशासन को कही कहीं मार्केट में बसाने का इंतजाम करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed