{"_id":"62a0fe7339cf73479b518cc8","slug":"notice-to-36-colleges-for-not-uploading-the-data-of-students-lakhimpur-news-bly4875338100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं करने पर 36 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं करने पर 36 कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
लीड
विद्यार्थियों का डाटा अपलोड नहीं
करने पर 36 कॉलेजों को नोटिस
- आज विवरण अपलोड न किया तो वापस होगी मान्यता
- यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर फीड किया जाना था डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं का डाटा उपलब्ध न कराने पर डीआईओएस ने 36 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। बृहस्पतिवार तक विवरण अपलोड न करने पर मान्यता वापस लेने की चेतावनी दी है।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि शासन ने सभी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्रों के मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। मगर, 36 विद्यालय की ओर से अब तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर रोजाना व्हाट्सएप ग्रुप, वेबिनार एवं समीक्षा के दौरान निर्देशित किया जाता रहा है। इन स्कूलों की वजह से जिले की प्रदेश में छवि धूमिल हुई है।
डीआईओएस ने बताया कि इन 36 विद्यालयों के प्रधानचार्यों को अंतिम चेतावनी देते हुए डाटा बृहस्पतिवार तक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में काम पूरा न होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही करने के लिए लिखा-पढ़ी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को जारी हुए नोटिस
1. नालंदा पीएसएस इंटर कॉलेज, गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमृतापुर, कन्हैया इंटर कॉलेज बेहजम, आरपी इंटर कॉलेज सहदेवा मोहमदी, विनायक इंटर कॉलेज बांकेगंज, आदर्श इंटर कॉलेज बरबर, माया देवी पब्लिक स्कूल देवरी, स्वर्गीय गंगादीन सरस्वती शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नीमगांव, आदर्श इंटर कॉलेज मितौली, आरपीएस इंटर कॉलेज बाजुडीहा, एसबी पटेल इंटर कॉलेज बेहजम, एपीएस इंटर कॉलेज भूलनपुर, गोमती इंटर कॉलेज ढखवा, राजीव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल सचिगवां मोहम्मदी, युगधा देवी इंटर कॉलेज मिर्जापुर, एसएसएमवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज नीमगांव, लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बंहनपुर, अनीता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरागर, राठौर मिशन बालिका इंटर कॉलेज कल्लुआमोती, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बरगदिया, सरजू सरस्वती विद्या मंदिर बेलराया, जेपीजीएचएस संसारपुर, कुंवर भवानी गर्ल्स इंटर कॉलेज महेवागंज, मिश्री लाल हाईस्कूल मढिया बाजार, अनंत राम इंटर कॉलेज, अमीरूल इंटर कॉलेज लखीमपुर, किड्स ऐन टीन्स इंटर कॉलेज ओयल, लक्ष्मण प्रसाद राज इंटर कॉलेज अल्लीपुर, महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मोहन नगर, सरबती देवी कन्या इंटर कॉलेज रंगीला नगर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला, जानकी देवी बाल विद्या मंदिर गोला, राधा-कृष्णा विद्या मंदिर बरबर, उस्मानी पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज, भज्जा लाल बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बचगावां, बाबेके पब्लिक इंटर कॉलेज चपरतला।