{"_id":"69af06135ebec2feb109de58","slug":"notice-of-termination-of-service-to-the-teacher-who-has-not-been-attending-school-for-a-long-time-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170031-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लंबे समय से स्कूल नहीं पहुंच रही शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लंबे समय से स्कूल नहीं पहुंच रही शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस
Mon, 09 Mar 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका के खिलाफ बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। शिक्षिका फूलबेहड़ ब्लॉक के अग्गर खुर्द प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं और 22 अक्तूबर 2019 से लगातार अनुपस्थित बताई जा रही हैं।
बीएसए के निर्देश पर पहले बीईओ की ओर से नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को बीएसए ने अंतिम नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। निर्धारित समय में जवाब न देने पर सहायक अध्यापक पद से सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार शिक्षिका की ओर से न तो त्यागपत्र दिया गया है और न ही अवकाश से संबंधित कोई आवेदन मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध है। संवाद