{"_id":"62b8b95e59e64b1c15109207","slug":"nothing-is-impossible-in-the-world-and-there-is-no-shortcut-to-hard-work-lakhimpur-news-bly4894852170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में असंभव कुछ नहीं और मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में असंभव कुछ नहीं और मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं
विज्ञापन
बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते डीएम।
डीएम ने शिक्षकों को दी छात्रों को अच्छी शिक्षा देने की नसीहत
शिक्षा क्षेत्र में लागू सरकारी योजनाओं को लेकर हुई कार्यशाला
लखीमपुर खीरी। शिक्षा विभाग की सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्कूलों में पठन-पाठन स्तर सुधारने के लिए रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी बोर्ड के प्रधानाचार्यों संग बैठक कर छात्रों का भविष्य संवारने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि बच्चों में एनसीईआरटी की किताब पढ़ने, हर शब्द का मतलब जानने की प्रवृत्ति विकसित करें। कहा कि छात्रों को बताएं कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है और मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है। कमजोर बच्चों को अलग से पढ़ाएं, जिससे वह बेहतर कर सकें। बच्चों के बीच कुछ नया करके दिखाओ प्रतियोगिता कराएं। स्कूलों में नियमित योगाभ्यास कराएं। गुरुनानक विधिक सभा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मीनाक्षी तिवारी ने कॅरियर काउंसलिंग, शैक्षिक यूट्यूब चैनल एवं डीएस इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता विनोदकांत ने यूट्यूब चैनल पर कक्षा 9 से 12 तक के सभी टॉपिक्स के शैक्षिक वीडियो उपलब्ध होना बताया।