फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not getting paid In hopes Fury

भुगतान न मिलने से आशाओं में रोष

Mon, 20 Apr 2015 06:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 20 Apr 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
Not getting paid In hopes Fury
मानदेय का भुगतान न होने से आशाओं में रोष है आशाओं ने सीएमओ को ज्ञापन
विज्ञापन
देकर मानदेय भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
आशाआें ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया है कि  42 दिवसीय विजिट फार्म पिछले तीन सालों से जमा कराए जा रहे हैं लेकिन 31 मार्च तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ है। मांग की कि तय दर 250 रुपये प्रतिफार्म की दर से भुगतान कराया जाए। आशाओं को पूर्व शासनादेश के अनुसार उच्च योग्यता के आधार पर टीकाकरण कार्य एवं अन्य मातृ स्वास्थ्य शिशु संरक्षण के लिए प्रशिक्षण दिलाने की मांग की जिससे एएनएम के रिक्त पदों और अवकाश आदि की स्थिति में राष्ट्रीय कार्यक्रम बाधित न होने पाए। यह भी कहा कि आशाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने के शासनादेश का अनुपालन नहीं हो रहा है तत्काल प्रभाव से इसे लागू कराया जाए। आशाओं ने आरोप लगाया है कि संगठन की बैठकों में अपनी बात कहने पर जिला स्तरीय अधिकारी निकाल देने की धमकी देते हैं। आशाओं ने बताया कि ब्लाक मितौली में आशा संगिनी के पद पर चयन नहीं किया गया है। आशा पर्यवेक्षकों की ओर से माह में 20 दिन के न्यूनतम भ्रमण जो दूरस्थ क्षेत्रों तक होते हैं भ्रमण करने के बाद पुन: आशा संबंधित कार्य करने के लिए समय नहीं बचता है अत: केवल आशा पर्यवेक्षक कार्य ही संगिनी से कराया जाए। आशाओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रभा अवस्थी, ब्लाक अध्यक्ष मितौली राखी सिंह, वसीम बानो, पूनम देवी, प्रेमलता, शैलेंद्री, विद्यादेवी, भगौती देवी, सुमन देवी, देवकी और पंक्षी देवी सहित तमाम आशाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed