फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nomination for Lok Sabha elections in Lakhimpur Kheri from today

लोकसभा चुनाव 2024: डीएम न्यायालय में खीरी, एडीएम न्यायालय में धौरहरा सीट के लिए नामांकन कल से

Wed, 17 Apr 2024 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में चौथे चरण में 13 मई को खीरी और धौरहरा सीट पर लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव की तैयारियों के बीच नामांकन कराने जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Nomination for Lok Sabha elections in Lakhimpur Kheri from today
लखीमपुर कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी और धौरहरा सीटों पर चौथे चरण में लोकसभा चुनाव है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। नामांकन में सिर्फ प्रत्याशी व उनके प्रस्तावों की ही इंट्री मिलेगी। सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। खीरी सीट के रिटर्निंग ऑफीसर डीएम महेंद्र कुमार सिंह और धौरहरा सीट के रिटर्निंग ऑफीसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह हैं।

विज्ञापन


खीरी लोकसभा सीट का नामांकन डीएम न्यायालय में किए जाने की व्यवस्था की गई है, जबकि धौरहरा सीट पर नामांकन एडीएम न्यायालय कक्ष में कराया जाना है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तीन दिन पहले ही नामांकन की तैयारियों के निर्देश दिए थे। नामांकन के लिए मंगलवार से ही कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया। जिसका अंतिम रूप बुधवार को दे दिया गया। बुधवार की देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने बैरिकेडिंग का जायजा लिया। नामांकन के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसमें एडीएम न्यायालय में बैरिकेडिंग से लेकर अंदर तक पांच व डीएम न्यायालय में छह कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

25 अप्रैल तक जमा होंगे नामांकन पत्र
अधिसूचना के मुताबिक 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 29 अप्रैल नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 13 मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी।

24 जोन, 207 सेक्टरों में बांटा गया जिला
जनपद के खीरी और धौरहरा सीट पर लोकसभा चुनाव कराने के लिए जनपद को 24 जोन और 207 सेक्टरों में बांटा गया है। एडीएम, एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट जबकि अन्य अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान के लिए जनपद में 1638 मतदान केंद्र और 2890 बूथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed