{"_id":"618188fc49ae5f782f186f63","slug":"nodal-officers-checked-150-paddy-purchasing-centers-lakhimpur-news-bly4649355163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसरों ने चेक किए 150 धान क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसरों ने चेक किए 150 धान क्रय केंद्र
विज्ञापन
किसानों से बात करते नोडल अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 बिंदुओं पर परखीं व्यवस्थाएं, आज डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
डीएम ने भी मंडी समिति राजापुर में किसानों से लिया फीडबैक
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सभी 150 धान क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी नामित किए गए अफसरों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। 29 बिंदुओं पर क्रय केंद्रों को जांच करके परखा, जिनकी रिपोर्ट वह डीएम को सौंपेंगे। डीएम ने स्वयं कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचकर धान खरीद की हकीकत जानी और किसानों से बातचीत कर फीडबैक लिया।
दोपहर करीब 2:30 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर जा पहुंचे, जहां डीएम को नोडल अधिकारी डीपीआरओ सौम्यशील सिंह क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते मिले। डीएम ने सबसे पहले खाद्य विभाग के क्रय केंद्र को देखा, जहां धान बेचने आए किसान बलविंदर सिंह से बातचीत करके उनका फीडबैक जाना।
डीएम ने मंडी सचिव से नीलामी प्रक्रिया की जानकारी ली, निर्देश दिए कि मानक विहीन धान को नीलामी प्रक्रिया के जरिए वाजिब मूल्य दिलाया जाए। खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर ग्राम मिर्जापुर के किसान गुरनाम सिंह अपने धान की तौल कराते मिले। डीएम ने पूछा कि उन्हें धान बेचने में कोई असुविधा तो नहीं हुई। किसान ने कहा साहब, कोई समस्या नहीं है। आपका नंबर है कोई दिक्कत होगी, जरूर बताएंगे। डीएम ने मंडी परिसर में स्थापित सभी धान क्रय केंद्रों का भ्रमण कर न केवल जायजा लिया, बल्कि किसानों से बातचीत करके उनका फीडबैक भी लेते रहे। डीएम ने बताया कि शासन की मंशानुरूप किसानों का मानकयुक्त धान न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद सुनिश्चित कराने के लिए जिले के सभी क्रय केंद्रों पर नोडल अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रत्येक केंद्र पर दो लेखपाल, एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भी लगाए गए हैं।