{"_id":"6595ac916114d5a9be0699e4","slug":"no-need-for-modis-invitation-to-go-to-ayodhya-ajay-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-12238-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जाने के लिए मोदी के निमंत्रण की जरूरत नहीं : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जाने के लिए मोदी के निमंत्रण की जरूरत नहीं : अजय
विज्ञापन
खीरी टाउन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र छपवाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं, हम बिना निमंत्रण अयोध्या जाएंगे। उनके निमंत्रण की हमें जरूरत नहीं है।
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार की देर शाम खीरी टाउन पहुंची थी। राय ने कहा कि कहा कि जब तक कांग्रेस है, तब तक भाजपाई समाज को बांट नहीं पाएंगे। हमारे आपके दिलों को अलग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं। मोहल्ला शेखसराय में एआईसीसी सदस्य डॉ. रविशंकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यूपी जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कस्बे में दरगाह पर चादर चढ़ाई और किले जाकर मस्जिद में सजदा किया। इस दौरान एआईसीसी सदस्य डॉ. रविशंकर त्रिवेदी, सचिव पूर्वी वर्मा, पूर्व सांसद रवि वर्मा, जफर अली नकवी और अफजल गौरी ने जनसभा को संबोधित किया।
अलाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष चांद, साजिद मंसूरी, रफीक, सिराज नकवी, अदनान अंसारी, गुड्डू, हाफिज वसी, फजल युनुस, डॉक्टर मतलूब, सईद बेग, बशीर नेता आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद