फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine of Congress in Kasta, BSP does not open account in two booths

कस्ता में कांग्रेस का नौ, बसपा का दो बूथों पर नहीं खुला खाता

Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nine of Congress in Kasta, BSP does not open account in two booths
मितौली। कस्ता सुरक्षित विधानसभा सीट पर इस चुनाव में बसपा और कांग्रेस इस कदर हाशिए पर आ गईं कि कांग्रेस का नौ बूथों पर और बसपा का दो बूथों पर खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा कांग्रेस 313 बूथों, बसपा 87 बूथों पर 10 वोट का आंकड़ा पार नही कर पाई है।
विज्ञापन

कस्ता विधानसभा में इस बार 361 बूथ बनाए गए थे। जिसमें से भरेटा के बूथ संख्या 43, डोकरपुर के बूथ संख्या 109, हरीशपुर के बूथ संख्या 112, डहर के बूथ संख्या 127, पिपरापलिया के बूथ संख्या 132, रहजनिया के बूथ संख्या 248, मैगलगंज के बूथ संख्या 256, शाहपुर के बूथ संख्या 350 और बल्लीपुर के बूथ संख्या 361 पर कांग्रेस का खाता तक नही खुला है। कांग्रेस 313 बूथों पर 10 वोट भी नही पा सकी है। कांग्रेस को 48 बूथों पर 10 से ज्यादा वोट मिले है।
विज्ञापन

जिसमें सबसे ज्यादा 86 वोट मितौली के बूथ संख्या 152 में मिले है। कांग्रेस को 32 बूथों पर सिर्फ 01 मत, 46 बूथों पर सिर्फ 02 मत, 56 बूथों पर 03 मत, 42 बूथों पर 04 मत, 48 बूथों पर 05 मत, 25 बूथों पर 06 मत, 29 बूथों पर 07 मत, 23 बूथों पर 08 मत,12 बूथों पर 09 मत ही मिले हैं। वही पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस को 01 ही मत मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा का चनवा के बूथ संख्या 333, कस्ता के बूथ संख्या 182 पर खाता तक नही खुला है। इसके अलावा बसपा 87 बूथों पर 10 का आंकड़ा तक पार नही कर पाई है। जिसमें 06 बूथों पर सिर्फ 01 मत, 08 बूथों पर सिर्फ 02 मत, 12 बूथों पर 03 मत, 10 बूथों पर 04 मत,13 बूथों पर 05 मत, 09 बूथों पर 06 मत, 05 बूथों पर 07 मत, 11 बूथों पर 8 मत, 13 बूथों पर सिर्फ 09 मत ही मिले है। बसपा को सबसे ज्यादा 307 मत रहमतपुर के बूथ संख्या 91 पर मिले है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी का 58 बूथों, जनता रक्षक पार्टी का 109 बूथों पर खाता तक नही खुला है। जबकि निर्दलीय जगदीश का 65, लवकुश का 41 बूथों पर खाता तक नही खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed