फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine in the city and in the country will power six hours

शहर में नौ और गांवों में छह घंटे मिलेगी बिजली

Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Nine in the city and in the country will power six hours
meeting - फोटो : amar ujala
- पांच से नौ दिसंबर तक प्रभावी रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन

- छाउछ स्थित उपकेंद्र पर बदला जाएगा ट्रांसफार्मर

छाउछ स्थित 132 केवीए उपकेंद्र के 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिसके लिए पांच दिसंबर से कार्य शुरू होकर नौ दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान शहर में नौ और ग्रामीण इलाकों में छह घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी, जो दो चरणों में होगी।
जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में विद्युत पारेषण खंड सीतापुर के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि अभी उपकेंद्र की क्षमता 80 एमवीए है, जिसमें एक 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर (परिवर्तक) को बदलकर 63 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। गर्मी के दिनों में सिर्फ शहर में ही 70 एमवीए तक लोड पहुंच जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 30 एमवीए सप्लाई की जरूरत पड़ती है। ठंडक में लोड कम होने से 40 एमवीए को बदलकर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर पांच से नौ दिसंबर 2016 तक बदल दिया जाएगा। इससे गर्मियों में शहरवासियों को अघोषित कटौैती से निजात मिल सकेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति की जा सकेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले नवंबर में यह कार्य किया जाना था, लेकिन नोटबंदी से कार्य में देरी हुई है। इस दौरान अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, दिप्लव श्रीवास्तव, जेई एचके राव मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पांच दिनों तक नए शेड्यूल से मिलेगी बिजली
नई बस्ती क्षेत्र में सुबह आठ से अपराह्न एक बजे तक, शाम को चार से आठ बजे तक सप्लाई दी जाएगी। गढ़ी क्षेत्र में सुबह छह से आठ बजे तक, अपराह्न एक से चार बजे और रात आठ से 12 बजे तक, खीरी क्षेत्र में सुबह छह से आठ बजे, अपराह्न एक से चार बजे और रात आठ से 12 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह छाउछ क्षेत्र प्रथम में 11 से चार बजे तक और रात आठ से 12 बजे तक, छाउछ द्वितीय में सुबह छह से 11 बजे तक और शाम चार से 12 बजे तक आपूर्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में छह घंटे मिलेगी सप्लाई
बेहजम, मितौली और मढ़िया बाजार उपकेंद्र क्षेत्र में 11 से एक बजे तक और रात आठ से 12 बजे तक, ओयल, फरधान, बसैगापुर एवं रेवाही क्षेत्र में दोपहर 12 से छह बजे बिजली सप्लाई दी जाएगी।


अस्पताल और कोर्ट को 24 घंटे सप्लाई
ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कटौती की जाएगी। वहीं, जिला अस्पताल और कोर्ट को इससे मुक्त रखा गया है। दोनों जगहों पर 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed