फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine fraudsters arrested for cheating by pretending to cure disease with magical peacock feathers in Lakhimpur

नौ जालसाज गिरफ्तार: जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का देते थे झांसा, कई लोगों से कर चुके हैं ठगी

Sun, 09 Apr 2023 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 12:27 AM IST
सार

जालसाजों ने जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उत्तराखंड की महिला से ठगी की थी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Nine fraudsters arrested for cheating by pretending to cure disease with magical peacock feathers in Lakhimpur
ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में जादुई मोरपंख से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ठगी करने वाले नौ जालसाजों को पुलिस ने जेल भेजा है। आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस और चार छुरी बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी नेपाल सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को निघासन थाने में उत्तराखंड की एक महिला से जादुई मोरपंख के जरिये बीमारी ठीक करने के बहाने धोखाधड़ी तक मोबाइल व अन्य दस्तावेज छीनने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामले में जांच कर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मामले में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुलासे के लिये तीन टीमों का गठन किया था। तीनों पुलिस टीम द्वारा अलग अलग सुरागसी व सर्विलांस के जरिये जांच में नौ अभियुक्तों के नाम सामने आए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

  • एनुल निवासी रायपुर थाना निघासन
  • रोहित निवासी सोठियाना थाना निघासन
  • जाहिद निवासी लखहा थाना निघासन
  • नीरज यादव निवासी ग्राम सहतापुर थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर
  • शफीक निवासी सोठियाना थाना निघासन
  • मोहम्मद इसरार निवासी सोठियाना थाना निघासन
  • आसिफ अली निवासी सोठियाना थाना निघासन
  • सलमान व उजेर निवासी सोठियाना थाना निघासन 

उजेर, इसरार व शफीक के खिलाफ थाना निघासन में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक मोरपंख, तीन नशीली सीरप, एक गिलास, चावल की शीशी, तीन सिरेंज, स्प्रे मिर्च, एक एयरगन, दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, चार छुरियां, 23 फोन और 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो बाइक, एक स्कूटी व एक कार को भी सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed