फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan's teacher suspended in recovery case

वसूली कांड में निघासन का शिक्षक निलंबित

Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nighasan's teacher suspended in recovery case
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
निघासन के प्राथमिक विद्यालय चौगुर्जी में था तैनात रोहित कुमार
विज्ञापन

बीएसए ने आरोपी शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय बथुआ में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा
लखीमपुर खीरी। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने निघासन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौगुर्जी में तैनात शिक्षक रोहित कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक पर विभिन्न कार्यों के बदले साथी शिक्षकों से धन उगाही करने के कई आरोप हैं। मामले की जांच के लिए बीएसए ने आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जो निश्चित समयावधि में वह पेश नहीं कर सका।
जनपद जौनपुर के गांव बदलापुर निवासी सुमित कुमार सिंह ने महानिदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ से शिकायत करते हुए बताया था कि प्राथमिक विद्यालय चौगुर्जी के शिक्षक रोहित कुमार द्वारा सीसीएल, मेडिकल, एरियर, विद्यालय न जाने के एवज में संबंधित शिक्षकों से सीधे कैश लेने या बैंक खाते में ऑनलाइन पैसा जमा कराया जा रहा है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के तौर पर आरोपी शिक्षक के बैंक एकाउंट का स्टेटमेंट भी संलग्न किया था।
विज्ञापन

बीएसए ने इस प्रकरण की जांच के लिए बीईओ मुख्यालय और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया था। जांच अधिकारियों ने बीएसए को रिपोर्ट देते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया, लेकिन उसने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। इस पर बीएसए ने शिक्षक रोहित कुमार को निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय बथुआ में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच टीम को समय आरोप पत्र निर्गत कर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed