{"_id":"65ddc4b648228923b70e5e08","slug":"newborn-found-dead-in-the-plot-dogs-tore-off-hands-and-legs-in-lakhimpur-kheri-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: प्लॉट में पड़ा मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोच खाए हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: प्लॉट में पड़ा मिला नवजात का शव, कुत्तों ने नोच खाए हाथ-पैर
Tue, 27 Feb 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:47 PM IST
सार
लखीमपुर में जेल गेट चौकी के सलेमपुर के पास स्थित वृद्धाश्रम के निकट प्लॉट में नवजात का शव पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर कुत्तों ने नोच खाए थे।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम के पास एक खाली प्लाट से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव को कुत्ते नोच रहे थे। किसी राहगीर ने देखा तो पुलिस को सूचना की। मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जेल गेट चौकी के सलेमपुर के पास स्थित एक वृद्धाश्रम के निकट खाली प्लाट से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इंचार्ज जेल गेट प्रभारी लोकनाथ गुप्ता ने बताया कि लोगों को सूचना पर खाली प्लॉट में एक नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
शिशु के शव के हाथ और पैर नहीं थे। इससे आशंका जताई है कि कुत्तों ने हाथ-पैर नोच खाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव कहां से लाया गया और किसने डाला, जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन