{"_id":"5fecd4728ebc3e3f760f0786","slug":"new-year-celebration-lakhimpur-news-bly4320325148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का स्वागत तो होगा पर सादगी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का स्वागत तो होगा पर सादगी के साथ
विज्ञापन
लखीमपुर में नए साल की पार्टी के लिए तैयार हुआ रेस्टोरेंट। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नया साल-2021 के शुरू होने में कुछ घंटे ही शेष हैं, जिसको लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। नववर्ष के आगमन और 2020 को विदाई देने के लिए जिले भर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि इस बार नए साल के जश्न पर कोरोना का भी साया रहेगा। इसलिए अधिकतर लोग घरों में ही जश्न मनाने की तैयारी कर पार्टी की भीड़ भाड़ में शामिल होने से बच रहे हैं। हालांकि नए साल पर होने वाले आयोजनों के लिए शासन ने भी गाइड लाइन जारी कर दी है।
कुछ घंटो बाद साल 2020 विदा हो जाएगा। 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही इसकी विदाई और 2021 के स्वागत को लेकर जश्न की शुरुआत हो जाएगी। कोरोना के कारण अधिकतर रेस्टोरेंट और होटल मालिक पार्टी आयोजन करने से बच रहे हैं और जो कर भी रहे हैं, उन्हें कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। ऐसे में तमाम पाबंदियों के चलते कुछ रेस्टोरेंट संचालक विशेष तरह के आयोजन करने से बच रहे हैं। मगर, कुछ होटल मालिकों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए अनुमति ले ली है। जिसके चलते उनके यहां तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
नए साल पर होगा गीत संगीत का कार्यक्रम
शहर के होटल कंफर्ट-इन में नए साल पर विशेष आयोजन हो रहा है, जिसका लोग आनंद उठा सकेंगे। मगर, कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए। न तो बिना मास्क के होटल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी और न ही हाल में बैठने की इजाजत। वहां सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल होने वालों का दर्ज होगा ब्योरा
नए साल पर होटलों में होने वाली पार्टियों में शामिल होने वाला का ब्योरा दर्ज होगा। इसके लिए एक रजिस्टर बनेगा, जिस पर नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यह सब कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के तहत होगा।
इस बार नए साल पर किसी का तरह का कोई विशेष प्रकार का आयोजन नहीं होगा, क्योंकि कोरोना काल में ऐसा करना उचित भी नहीं है। रोजाना की भांति ग्राहकों का स्वागत होगा। -कदम ऋषि नागर, शिवम रेस्टोरेंट
नए साल की स्वागत पार्टी के लिए अनुमति ली है। डीजे नहीं बजेगा। केवल गाना एवं नृत्य कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने वालों को कोविड के नियमों का पालन करना होगा। -विवेक कपूर एमडी होटल कंफर्ट इन
नए साल की पार्टी को लेकर दोस्तों के साथ विचार चल रहा है। मगर, कोरोना के कारण होटल और रेस्टोरेंट जाने की हिम्मत नहीं हो रही। -सुरेंद्र कुमार
कोरोना काल में होटल और रेस्टोरेंट में जाकर नए साल की पार्टी करना या फिर उसमें शामिल होने का सवाल ही नहीं। घर में परिवार के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। -अनुज शुक्ला
कोरोना काल में रेस्टोरेंट और होटल जाने का सवाल ही नहीं। सहेलियों के साथ नए साल की पार्टी पार्क आदि में होगी। घर की बनी चीजों का ही प्रयोग होगा। -शिवा अवस्थी
नए साल का स्वागत सहेलियों के साथ पार्टी कर करते थे, लेकिन इस बार कोरोना ने सब पर पानी फेर दिया। इसलिए साधारण तरीके से घर पर ही नए साल का स्वागत करेंगे। -निखिल मिश्रा
कोविड प्रोटोकॉल की जो गाइडलाइन है, उसी के दायरे में कार्यक्रम हो सकते हैं। बंद जगह पर अधिकतक 200 से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम की अनुमति है। पलिया और लखीमपुर शहर के कुछ होटल ने कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई है। उसकी अनुमति के लिए एसडीएम को अनुमति दी गई है। किसी तरह के कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के दायरे में नए साल का स्वागत कर सकते हैं। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
नए साल के मौके पर सभी थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य बाजारों पर भी नजर रहेगी। एंटी रोमियो दल की भी सक्रियता रहेगी। इसके अलावा शराब पी कर वाहन आदि चलाने पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहेगी। पुलिस कानून व्यवस्था के मामले में कोई ढील नहीं बरतेगी। -विजय ढुल, एसपी
नए साल में होटलों में शराब परोसने से पहले लेना होगा अस्थायी लाइसेंस
आबकारी अधिकारी ने शराब दुकानों पर मारा छापा
मिलावट, ओवररेटिंग होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बुधवार की शाम को दल बल के साथ पलिया क्षेत्र के नामचीन होटलों-ढाबों, देसी, विदेशी और बियर की दुकानों पर छापा मारा और जांच करने के साथ ही मिलावट-ओवररेटिंग की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिला आबकारी अधिकारी ने नए साल पर होटलों में शराब परोसने से पहले अस्थायी लाइसेंस बनवाने के निर्देश होटल मालिकों को दिए हैं। बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान देसी, विदेशी व बीयर शराब की लाइसेंसी दुकानों के सेल्समैनों को सचेत करते हुए आबकारी अधिकारी ने कहा कि शराब में मिलावट व ओवररेटिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लाइसेंसी शराब दुकान से मिलावट या ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो जांच में आरोप की पुष्टि होते ही लाइसेंस जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
--
30एलकेएच18
टीमों ने कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा, हड़कंप
लखीमपुर खीरी। नए साल को लेकर विशेष प्रवर्तन अभियान के सातवें दिन बुधवार को कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश दी। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि आबकारी निरीक्षण पंकज विवेक व पुलिस लाइन टीम के उपनिरिक्षक विश्वम्भर दयाल सिंह के साथ संयुक्त टीम ने ग्राम संडा और बिखना थाना फूलबेहड़ में दबिश दी, जिसमें 230 लीटर अवैध कच्ची शराब और एक हजार किग्रा लहन बरामद किया गया। मौके पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक बाइक भी जब्त की गई, जिस पर कच्ची शराब लदी थी। आबकारी निरीक्षक रुद्रकांत मिश्र ने ग्राम दिलावरनगर थाना पसगवां में दबिश दी और 88 लीटर कच्ची शराब व दो हजार किग्रा लहन बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने ग्राम बुद्धपुरवा थाना पलिया में दबिश देकर 150 किग्रा लहन व 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की।