फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New LT cable burnt in half an hour

आधा घंटे में ही जल गई नई एलटी केबल

Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
New LT cable burnt in half an hour
मैलानी। मेन मार्केट के ट्रांसफार्मर की नई एलटी केबल डालने के आधा घंटा बाद ही जल गई, जिससे 24 घंटे बाद मिली बिजली सप्लाई फिर बाधित हो गई। दूसरी केबल डालने पर आधी रात को दोबारा बिजली सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को मेन मार्केट के ट्रांसफार्मर की एलटी केबल लोड ज्यादा पड़ने से जल गई थी, जिससे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जेई देवेश पांडे बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नई केबल जिला मुख्यालय से लेकर आए तो बिजली कर्मियों ने शाम साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू की, लेकिन आधे घंटे में वह भी फुंक गई। कर्मियों ने रात में एक फेस बंद कर रात 12 बजे बिजली चालू की। जेई ने बताया कि फाल्ट दूर हो गया है, इससे आए दिन केबल फुंकने वाली समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

पूूरी रात लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे लोग
संसारपुर। बुधवार रात संसारपुर का फेस उड़ गया, जिससे पूरी रात लो वोल्टेज की समस्या रही। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। ग्रामीणों ने कई बार बांकेगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे बिजली ठीक हो पाई। दिन में 1:00 बजे लाइट फिर चली गई। संसारपुर फीडर से कुकुहापुर, बोझिया, पकरिया, भरिगवा, सिसनौर, नगरिया, महुरैना, नोवाखेड़ा गांवों की विद्युत आपूर्ति होती है। बिजली न आने के कारण घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे इनवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गईं। लोगों को मोबाइल की बैटरी चार्ज करने के लिए परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed