फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New black spots will be identified to prevent road accidents

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे रोकने के लिए नए ब्लैक स्पॉट की होगी पहचान

Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
New black spots will be identified to prevent road accidents
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नए ब्लैक स्पॉट एवं वल्नरेबल लोकेशन चिह्नत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट पर अब तक कराए गए सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सीट बेल्ट, हेलमेट और ओवर स्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। घुमावदार स्थानों और ब्लाइंड स्पॉट से 100 मीटर पहले साइनेज लगाए जाएं।
विज्ञापन

एआरटीओ शांति भूषण ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए हैं। दोबारा उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सड़कों की गड्ढामुक्ति, क्रॉस ड्रेनेज वर्क (पुल, पुलिया, रपटा आदि) तथा तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही स्कूली वाहन संचालित हों, अन्यथा संबंधित पर कार्रवाई की जाए।
बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार यादव, तरुणेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed