फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali woman smuggler arrested for carrying clothes

कपड़े ले जा रही नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nepali woman smuggler arrested for carrying clothes
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर तैनात एसएसबी ने भारत से नेपाल ले जाया जा रहा साढ़े तीन लाख रुपये का कपड़ा समेत एक नेपाली महिला तस्कर को पकड़ा है। अन्य महिला तस्कर मौका पाकर भाग गईं। बरामद कपड़े का सीजर बनाकर एसएसबी ने पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह एसएसबी की महिला एसआई मनीषा के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे पिलर संख्या 751 के पास नाका लगाया था। तभी भारत से नेपाल माल ले जाते कुछ महिला तस्कर को देखा तो उनको रोकने का प्रयास किया। मौका पाकर कई महिला तस्कर भाग गईं, जबकि एक महिला तस्कर को एसएसबी ने पकड़ लिया। उसे माल समेत चौकी पर लाया गया। जहां महिला ने अपना नाम कुम्सरा सांउद निवासी बोराडाडी नेपाल बताया। बरामद माल में 12 साड़ी, 196 लेडीज सूट, 60 पैंट, 34 फ्रॉक, 430 दुपट्टा, 73 कुर्ती, 50 स्टॉल, 18 बेबी सूट और 396 पीस सेंट मिला है। एसएसबी ने बरामद माल का करीब तीन लाख 56 हजार रुपये का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed