{"_id":"fc78700e2e3995e67570ecee4798bed5","slug":"nepal-sent-three-trucks-of-relief-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल भेजी गई तीन ट्रक राहत सामग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल भेजी गई तीन ट्रक राहत सामग्री
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश नेपाल में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए मंगलवार को खीरी से तीन ट्रक राहत सामग्री भेजी गई। राजापुर मंडी गेट पर डीएम किंजल सिंह ने ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंडी सचिव उमेश कुमार यादव ने बताया कि यह राहत सामग्री मंडी समिति के कर्मचारियों और व्यापारियों के सहयोग से जुटाई गई है। इसमें आलू, प्याज, चावल, आटा, नमक, हल्दी आदि रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। इस दौरान मंडी समिति लखनऊ संभाग की मंजू मिश्रा एवं जिले के सभी मंडी सचिव, लेखाधिकारी राजेश अवस्थी, मंडी समिति के कर्मचारी और तमाम व्यापारी भी मौजूद रहे। राहत सामग्री रवाना करने से पूर्व भूकंप में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।