{"_id":"61ccbba2980146461829a254","slug":"nepal-rain-and-heavy-snow-disrupted-normal-life-lakhimpur-news-bly470807197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपालः बारिश और भीषण हिमपात से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपालः बारिश और भीषण हिमपात से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल) के पहाड़ी जिले बैतडी के एक घर पर जमा बर्फ।
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के सुदूर पश्चिम के उच्च पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई बारिश और भीषण हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बर्फबारी होने से डडेलधुरा जाने वाला भीमदत्त मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
सुदूर पश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी क्षेत्र के बाजुरा, बझांग, डडेलधुरा, डोटी, बतेड़ी, दार्चुला जिले में मंगलवार रात से हुई बारिश व भीषण बर्फबारी से खासी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ क्षेत्र के सात जिलों को जोड़ने वाला भीमदत्त राजमार्ग पर डडेलधुरा से पहले हगुलटे व शाहखुर्क में रात को हुई बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध हो गया। कैलाली जिले के अतरिया ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रात को पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है, जिसके कारण अतरिया-डडेलधुरा मार्ग पर शाहखुर्क में रास्ता बंद हो गया है। जिसमें दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की लाइन लगी हुई है और वह फंसे हैं। मार्ग को जेसीबी मशीन से खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा बेतड़ी जिले के खोड़पे में बर्फबारी होने से रास्ता बंद हो गया है। दार्चला के बयास में चार फिट तक बर्फबारी हुई है। कैलाली, कंचनपुर जिले में भी रात से सुबह तक बारिश हुई है। संवाद

धनगढ़ी (नेपाल) में डडेलधुरा जाने वाले रास्ते पर बर्फ जमने के कारण खड़े वाहन।