{"_id":"615a0b2e8ebc3e626e0912ff","slug":"nepal-opens-border-for-vehicles-people-see-happiness-lakhimpur-news-bly461654464","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के लिए नेपाल ने खोला बार्डर, लोगों में दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के लिए नेपाल ने खोला बार्डर, लोगों में दिखी खुशी
विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद जाते वाहन।
समाजसेवी रवि गुप्ता ने पहुंचकर वाहन चालकों को पहनाई माला
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद पैदल वालों के लिए सीमा खुलने के बाद रविवार से दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। दोनों देशों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों के संचालन से हटी रोक से लोगों में खुशी है।
पिछले 18 माह से बंद भारत-नेपाल के 20 नाकाओं को खोलने के बाद निर्देश नेपाल सरकार ने दिए थे। मामले में नेपाल प्रशासन द्वारा केवल पैदल आवागमन ही खुलने के बात कहते हुए वाहनों के लिए कोई आदेश न आने की बात कहकर वाहनों का संचालन बंद रखा था। रविवार को दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए भी बार्डर पूरी तरह से खोल दिया गया है। बार्डर खुलवाने का प्रयास कर रहे पलिया के भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर निजी वाहनों से नेपाल जा रहे भारतीय व उधर से नेपाल से भारत आ रहे नेपाली लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही बार्डर के एसएसबी व नेपाल के एपीएफ जवानों को भी फूल माला पहनाकर उनको स्वागत किया।
गौरीफंटा-त्रिनगर धनगढ़ी बार्डर से निजी वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीयों से नेपाल के सुरक्षा बलों ने गाइड लाइन का पालन करने पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखने के बाद ही भारतीयों को नेपाल जाने दिया गया। नेपाल के कैलाली डीएम खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने बताया कि बार्डर से भारतीयों व नेपाली निजी दोपहिया व चार पहिया वाहनों के आवागमन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर वाहनों से आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर, टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ लाने पर नेपाल आने की छूट दी है। एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमानडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि गौरीफंटा बार्डर से नेपाल आने जाने वाले निजी वाहनों के लिए रविवार से खोल दिया गया है।