{"_id":"6037e2068ebc3ee9237516ab","slug":"neeraj-and-shivani-got-the-champion-trophy-lakhimpur-news-bly4384968119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज और शिवानी को मिली चैंपियन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज और शिवानी को मिली चैंपियन ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज के 52वें वार्षिक खेलकूद समारोह में नीरज और शिवानी चैंपियन बने, वहीं सौम्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
कॉलेज में दो दिवसीय 52 वें वार्षिक खेलकूद समारोह में 100 मीटर, 200 मीटर ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, बाधा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि गन्ना विकास समिति के एससीडीआई आशुतोष मधुकर, विशिष्ट अतिथि डॉ एनडी शर्मा, डॉ जटाशंकर सिंह, प्रोफेसर रामौतार विश्वकर्मा, सुरजीत सिंह ने चैंपियन नीरज और शिवानी को ट्रॉफी और सौम्या को वर्ष 2020-21 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया। अलग-अलग खेलों के विजेता विनोद कुमार, उज्जवल सिंह, प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, निधि शर्मा, सोनिका देवी, अवनीश गुप्ता, गोविंद शर्मा, अनुराग कुमार, विनीत शर्मा को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन खेल शिक्षक नवनीत तोमर ने किया। प्राचार्य डॉ विष्णु कुमार शुक्ल ने खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ प्रमोद दीक्षित, गौरव अवस्थी, सुनील गुप्ता, अनिल सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।