फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ndependence Day celebrated across the district with enthusiasm and enthusiasm

Lakhimpur Kheri News: उत्साह और उमंग के साथ जिले भर में मना आजादी का जश्न

Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
ndependence Day celebrated across the district with enthusiasm and enthusiasm
कलेक्ट्रेट में बच्चियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री
लखीमपुर खीरी। देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। कलक्ट्रेट में हुए मुख्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद जिला कारागार में भी ध्वजारोहण किया। उधर, एसपी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अनगिनत देशभक्तों, अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके और अपना सबकुछ न्यौछावर करके जो स्वाधीनता दिलाई है, उसकी रक्षा करते हुए आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता लाने का दायित्व विशेष तौर पर नई पीढ़ी पर है। कारागार मंत्री ने पानी की कीमत समझाते हुए जल को बर्बाद न करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान सीडीओ अनिल सिंह, एडीएम संजय सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहीदों के परिजनों को दिया सम्मान
कारागार मंत्री ने कलक्ट्रेट में भारत-पाक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त शहीद सिपाही जहूर अली और शहीद सिपाही नाहर सिंह व ऑपरेशन रक्षक के दौरान वीरगति को प्राप्त शहीद लान्स नायक राजकुमार रावत के परिजनों को माल्यार्पण और शाल भेंटकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित नंद कुमार मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, ब्रहमऋषि नागर, मनीष धवन, ध्रुव कुमार पुरी व अगस्त 1999 को सेना मेडल पुरस्कार प्राप्त ग्राम-चपरतला निवासी सूबेदार (ऑनररी कैप्टन) संतोष सिंह को माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


कारागार पहुंचे मंत्री, बंदी-कैदियों से अपराध छोड़ने की अपील
लखीमपुर खीरी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति के जिला कारागार पहुंचने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कारागार परिसर में वयोवृद्ध बंदियों के साथ ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को जिला कारागार में बंदी और कैदियों से सीधा संवाद किया। उनसे अपराध छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने की अपील की। कई बंदी भावुक होकर रोने लगे। इसके बाद बंदियों ने मंत्री के सामने भविष्य में दोबारा अपराध न करने का संकल्प लिया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, प्रभारी जेलर हरिवंश पांडेय, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत मौजूद रहे। संवाद

कलेक्ट्रेट में बच्चियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री

कलेक्ट्रेट में बच्चियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री

कलेक्ट्रेट में बच्चियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री

कलेक्ट्रेट में बच्चियों को सम्मानित करते राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed