फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navodaya Vidyalaya: Admission of nine more children canceled

नवोदय विद्यालय : नौ और बच्चों के प्रवेश निरस्त

Wed, 24 Apr 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya: Admission of nine more children canceled
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली-संवाद
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में फिर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। दूसरे चरण की जांच में नौ और छात्र-छात्राओं के प्रवेश फर्जी मिले। इन छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया गया। इसकी सूची डीएम के अलावा उपायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ को भी भेज दी गई है। अब तक जांच में 17 बच्चों के प्रवेश निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए 20 जनवरी 2024 को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4289 बच्चों ने परीक्षा दी थी। एक अप्रैल को घोषित नतीजों में 80 बच्चों का चयन हुआ था। प्रवेश प्रक्रिया के लिए हुई पहले चरण की जांच के दौरान आठ छात्र-छात्राओं के दूसरी बार परीक्षा देकर चयनित होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

दूसरे चरण की जांच में नौ और ऐसे बच्चे पकड़े गए हैं। प्रिंसिपल संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि इस बार कक्षा छह में 80 बच्चों का चयन हुआ था। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण की जांच के दौरान कुल सात छात्र व एक छात्रा दूसरी बार परीक्षा देकर चयनित हुए थे। अब दूसरे चरण की जांच में नौ बच्चे और पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पांच छात्र व चार छात्राएं शामिल हैं। प्रमाणपत्रों में छेड़छाड़ कर इन बच्चों को दोबारा परीक्षा दिलाई गई थी। इन सभी का प्रवेश निरस्त कर सूची जिलाधिकारी खीरी व उपायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ को भी भेज दी गई है।

बेहजम और मितौली ब्लॉक फर्जीवाड़े में सबसे आगे
दूसरे चरण की जांच में निघासन, मितौली व बिजुआ ब्लॉक के दो-दो, बेहजम, कुम्भी गोला व धौरहरा के एक-एक बच्चा पकड़ा है। दोनों चरणों की जांच में अब तक सबसे ज्यादा बेहजम व मितौली ब्लॉक के चार-चार बच्चे पकड़े गए हैं। निघासन व बिजुआ के दो-दो बच्चे दूसरी बार परीक्षा देते मिले। कुम्भी गोला, धौरहरा, पलिया, पसगवां व ईसानगर का एक- एक बच्चा फर्जीवाड़ा में पकड़ा गया है।

-------------------------
प्रवेश प्रकिया में चयनित बच्चों के दस्तावेजों की जांच की गई। नौ और बच्चों का डाटा बदलकर चयन परीक्षा पास कराई गई है। बच्चों के प्रवेश निरस्त कर दिए हैं। जल्द नई सूची जारी होगी।

संजीव कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed