फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   namaz

अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी

Sat, 18 Jul 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
namaz
जिले भर में ईद खुशी और उत्साह के साथ मनाई गई। शुक्रवार शाम को चांद देखने के बाद ही लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। ईद की तैयारियां शाम से ही शुरू हो गईं थी। शनिवार सुबह आठ बजे से ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का अलग-अलग वक्त मुकर्रर था। लोगों ने मुकर्रर समय पर मस्जिदों में कतारबद्ध होकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों के सामने मेले लगे। जिनमें बच्चों के लिए खेल-खिलौने और खानपान का सामान आकर्षण का केंद्र रहा। हर तरफ रौनक दिखाई पड़ रही थी। विभिन्न दलों के नेताओं ने ईदगाह पर जाकर नमाजियों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। डीएम किंजल सिंह ने सभी को मुबारकवाद दी। एसपी अरविन्द सेन ने भी ईदगाह पर गले मिलकर सभी की बधाई दी। ईदगाहों और मस्जिदों में लगे मेलों में बच्चों ने जमकर खरीदारी की और खानपान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। एक दूसरे को सेंवइयां और पकवान खाने-खिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ईद के लिए बाजार बंद रहने के बावजूद सड़कों पर शनिवार को काफी चहलपहल दिखाई दी। लोग नए कपड़ों में सजधज कर ईद मिलने के लिए जा रहे थे। सड़कों पर लोगों को एक दूसरे से गले मिलते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन नमाज का वक्त शुरू होते-होते मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। ईद के जश्न में सभी धर्म और संपद्राय के लोगों में उत्साह देखा गया। ईद की नमाज के वक्त शहर में पुलिस की व्यवस्था भी पूरी तरह चाक चौबंद रही। ईदगाहों पर भारी फोर्स तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed