फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nagar palika

मोहल्लेवालों के लिए मुसीबत बना नाला निर्माण

Mon, 25 May 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका ने मोहल्ला नई बस्ती से होकर निकले नाले का निर्माण कराना शुरू कराया है। इसके लिए अस्पताल रोड पर खुदाई कराई गई है, जिससे जल निकासी न होने के कारण मोहल्ले की गलियों में गंदा पानी भर गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती से होकर निकला नाला शहर के प्रमुख नालों में से एक है। विधिवत सफाई न होने के कारण अक्सर मोहल्ले में जलभराव हो जाता था। बारिश में तो स्थिति और भी बुरी हो जाती थी। गलियों में आए दिन होने वाले जलभराव से मोहल्ले वालों को निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने नाला निर्माण कराना शुरू कर दिया है। नए सिरे से निर्माण कराने के लिए अस्पताल रोड पर खुदाई कराई है। इस कारण नाले का गंदा पानी निकलना बंद हो गया है। गंदा पानी अब गलियों में भरने में लगा है। इससे दुकानदार और मोहल्ले के लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जिस गति से काम कराया जा रहा है उससे तो नाला निर्माण में कई दिन लगेंगे। इसलिए पालिका प्रशासन को गली में भरा पानी निकलने का इंतजाम कराना चाहिए। इतनी भीषण गर्मी और नालियों से लेकर गलियों में भरा गंदा पानी बीमारियों का कारण बनेगा। ईओ आरआर अंबेश का कहना है कि नाला निर्माण के कारण जलभराव हो गया है। इसे जल्द ही निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed