{"_id":"610535f2a129e01f5b757a9e","slug":"murder-of-wife-for-dowery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुरखीरी: मितौली में दहेज की ख़ातिर पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुरखीरी: मितौली में दहेज की ख़ातिर पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी
Sat, 31 Jul 2021 05:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:15 PM IST
सार
निमचेनी गांव में देर शाम दहेज की खातिर एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विस्तार
विज्ञापन
निमचेनी गांव में देर शाम दहेज की खातिर एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मितौली थाना क्षेत्र के निमचेनी गांव के रहने वाले नेतराम पासी की करीब 6 साल पहले सीतापुर जिले की कोतवाली महोली के गांव हसनापुर के रहने वाले दीनदयाल की बेटी विमला देवी (25) के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। बताते हैं कि शादी में मिले दान दहेज से नेतराम खुश नहीं था। इस वजह से वह अक्सर पत्नी को प्रताड़ित किया करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा हुआ करता था। शुक्रवार शाम भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस पर आवेश में आकर पति नेतराम ने चाकुओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। नेतराम ने विमला के चेहरे पर कई वार किए। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।