{"_id":"5f244c0b8ebc3e63be762ec1","slug":"murder-lakhimpur-news-bly414723360","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ग्रामीण को गोली मारकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ग्रामीण को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुरवा में शुक्रवार रात दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पिटाई से क्षुब्ध युवक ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने हत्यारोपी को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
गांव मिर्जापुरवा निवासी कमलेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले बहन की शादी थी। जिसमें बरातियों से गांव निवासी फूलचंद से विवाद हो गया था। शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे पिता चुन्नी लाल (50) घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच फूलचंद्र का पुत्र मुनेश्वर आ गया। वह पिता से बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान बहन की शादी में हुए विवाद की चर्चा होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि चुन्नी लाल और मुनेश्वर के बीच मारपीट होने लगी। बताते हैं कि चुन्नी लाल ने मुनेश्वर को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी जब फूलचंद को हुई तो वह तहरीर देने कोतवाली चले गए। इधर, पिटाई से क्षुब्ध मुनेश्वर तमंचा ले आया और चुन्नी लाल को गोली मार दी। गोली लगने से चुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर घर वालों और आसपास के लोगों से जानकारी ली। मृतक के पुत्र ने मुनेश्वर लाल को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद के दौरान चुन्नी लाल ने मुनेश्वर की पिटाई कर दी थी। मृतक के पुत्र कमलेश की ओर से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।