{"_id":"5f834ec48ebc3edc1f663ce6","slug":"murder-in-khiri-lakhimpur-news-bly423027533","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवती की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवती की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
image description
पसगवां (लखीमपुर खीरी) कोतवाली पसगवां क्षेत्र से अपहृत की गई 18 वर्षीय युवती का शव तीसरे दिन रविवार शाम गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव फूला हुआ और गर्दन पर सूजन थी। नाक से खून बह रहा था। परिवार वालों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली पसगवां क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती शुक्रवार की शाम गांव के बाहर स्थित अपने धान के खेत पर गई थी, लेकिन वहां से वह रहस्यमय हालात में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद जब नहीं मिली तो पिता ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिवार वालों के साथ आसपास स्थित गन्ने के खेतों में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को पुलिस और ग्रामीणों ने परिवार वालों के साथ फिर खोजबीन शुरू की। इस दौरान युवती के खेत से करीब 50 मीटर दूर स्थित पानी भरे गन्ने के खेत में उसका दुपट्टा मिला। इससे पुलिस आशंकित हो उठी। पुलिस ने जब पानी की तरफ नजर दौड़ाई तो युवती का शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। शव मिलने की सूचना जब गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार वालों के मुताबिक युवती का शव पूरी तरह से फूल चुका था। उसकी गर्दन पर भी काफी सूजन थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव पानी में डालकर भाग निकले। युवती का शव बरामद होने की सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-------------
युवती का शव बरामद हुआ है, जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। दुष्कर्म के बावत अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
-अरुण कुमार सिंह, एएसपी