{"_id":"5f3aa6d18ebc3e294b1b56a6","slug":"murdar-lakhimpur-news-bly416516518","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में सियासत गर्मायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में सियासत गर्मायी
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी) में पीड़ित परिवार से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ईसानगर। थाना ईसानगर क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का मामले में अब सियासत गर्मा गई है। घटना के चौथे दिन सपा, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के अलावा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य बिटिया के गांव पहुंचीं। परिवार वालों से बातचीत की। घटना पर अफसोस जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नेताओं ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर तंज कसे। कई सवाल उठाते हुए सरकार और व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा किया।
‘पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है सपा’
जिलाध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देते हुए घटना की जानकारी ली। साथ ही कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर साथ खड़ी है। राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी आदि शामिल थे।
पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी हरसंभव मदद
राज्य बाल अधिकार आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा ने गांव पहुंचकर परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी की। बिलखती मां और भाइयों को ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक बनाकर जल्द न्याय दिलाए सरकार: संजय
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, नदीम अशरफ, इमरान, महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव, जिलाध्यक्ष वलीम खां आदि शाम करीब छह बजे गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से वार्ता की। राज्यसभा सांसद ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। घटना से साबित होता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। प्रदेश में अपहरण, बलात्कार, हत्या, डकैती की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मैं योगी सरकार से मांग करता हूं कि फास्ट ट्रैक बनाकर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाएं। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
यह है पूरा मामला
थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी 14 अगस्त की दोपहर दो बजे खेत पर गई थी। शाम करीब छह बजे किशोरी का शव खेत में मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा था। घर वालों और ग्रामीणों ने दोनों आंखे फूटी होने का दावा किया था। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या, पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
पीड़ित के पिता के खाते में भेजे 4.12 लाख
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक किशोरी के पिता के खाते में पहली किस्त में चार लाख 12 हजार 250 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए गए हैं। शेष धनराशि का भुगतान चार्जशीट दाखिल करने पर पीड़ित परिवार को किया जाएगा।
कांग्रेस ने की 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद
जिला कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि रविवार को गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि ने मृतक के पिता को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता धनराशि प्रदान की।
सपा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने घटना पर जताया रोष
लखीमपुर खीरी समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने पकरिया गांव में नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या किए जाने की घटना पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इस तरह की बढ़ती घटनाओं से कैसे पढ़ेंगी और बढ़ेंगी बेटियां। बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार कड़े कानून का प्रावधान करे, जिससे बेटियों की ओर नजर उठाने की कोई सोच भी न सके।

ईसानगर (लखीमपुर खीरी) में पीड़िता के पिता से बातचीत करता सपा प्रतिनिधिमंडल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR