फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   murdar

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और मासूम बेटी की हत्या

Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
murdar
फरधान (लखीमपुर खीरी)। गांव बरखेरवा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक ने कमरे में सो रही पत्नी और मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों शवों पर तलवार से भी प्रहार किए। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल, 12 बोर के तीन खोखा कारतूस और तलवार कब्जे में ली है। आईजी लखनऊ एसके भगत ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

गांव बरखेरवा निवासी सरोज मिश्रा पत्नी आरती मिश्रा और छह साल की बेटी पूर्णिमा के साथ छोटे से मकान में रहता था। सोमवार की रात करीब एक बजे सरोज के घर से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। ग्रामीण जब कमरे में गए तो आरती और पुत्री पूर्णिमा का खून से लथपथ शव पड़ा था। इससे गांव में सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। एएसपी शैलेंद्र लाल फोर्स के साथ रात में ही गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके से 12 बोर के तीन खोखा कारतूस और मोबाइल कब्जे में ले लिया। मंगलवार की सुबह आईजी एसके भगत ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के भाई व ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि पुलिस ने थाना इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर) के गांव तिहार निवासी मृतका के भाई राजन अवस्थी की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच विवाद था। गांव वालों से बात की तो पता चला कि सरोज की किसी से बात नहीं बनती थी। वह थोड़ा सनकी किस्म का था। यह भी बात सामने आई है कि चार फरवरी को मृतका के भाई को टेलीफोन से जान से मारने की धमकी दी थी। विवेचना में सारी बात साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके भगत, आईजी लखनऊ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed