{"_id":"603931408ebc3ee95523b071","slug":"munsha-airstrip-may-begin-to-attract-tourists-lakhimpur-news-bly438631486","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों को आकर्षित करने के लिए शुरू हो सकती है मुंजहा हवाई पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों को आकर्षित करने के लिए शुरू हो सकती है मुंजहा हवाई पट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ पलिया। दुधवा टाइगर रिजर्व में सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पलिया की मुंजहा स्थित हवाई पट्टी को शुरू करने की कार्ययोजना बन रही है। इस संबंध में लखनऊ से मुख्यमंत्री के सचिव और निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग सुरेंद्र सिंह चार्टेड प्लेन से हवाई पट्टी पहुंचे और निरीक्षण किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के उपरांत निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग एवं सीएम के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पलिया राजकीय हवाई पट्टी को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि एडवेंचर टूरिज्म व ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सभी पार्क व सेंचुरी के समीप हवाई अड्डों व हवाई पट्टियों के इस्तेमाल किए जाने के बारे में सरकार विचार कर रही है। पलिया हवाई पट्टी पर कुछ सुविधाएं बढ़ाकर वहां व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मार्केट सर्वे कराये जाने के बाद पलिया हवाई पट्टी कितनी बेहतर साबित हो सकती है, इसका निर्णय उस वक्त लिया जाएगा।
वर्ष 2018 में सीएम योगी ने भी टूरिज्म को बढ़ावा देने की कही थी बात
पलियाकलां। वर्ष 2018 में दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वन, पर्यटन और जिला प्रशासन को टूरिज्म के लिए प्लानिंग तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। साथ ही सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने की बात भी कही थी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी कार्ययोजना बढ़ाने के निर्देश दिए थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम के वादे के मुताबिक उनके सचिव और नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक हवाई पट्टी का दौरा करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सौंपा जा चुका है ज्ञापन भी
23 दिसंबर 2020 में दुधवा नेशनल पार्क भ्रमण करने के लिए आए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने मुलाकात कर हवाई पट्टी से विमानों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।