फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Munir will give career counseling to students in Vidyanjali program

विद्यांजलि कार्यक्रम में छात्रों को कॅरियर काउंसलिंग देंगे मुनीर

Fri, 11 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Munir will give career counseling to students in Vidyanjali program
लखीमपुर खीरी। भारत सरकार ने विद्यांजलि कार्यक्रम शुरू किया है। अखिल भारत तकनीकी शिक्षा परिषद और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से छात्रों की कॅरियर काउंसलिंग के लिए मुनीर खां को चुना गया है। मुनीर कोलंबिया विश्वविद्यालय से शोध कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश की उच्च शिक्षा प्रणाली में अकादमिक, प्रशिक्षण और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विद्यांजलि उच्च शिक्षा वॉलंटियर कार्यक्रम शुरु किया है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से दुनिया में फैले भारतीय समुदाय के लोग, युवा, शिक्षक एवं अधिकारी, स्नातकोत्तर (पीजी) या पीएचडी स्तर के छात्रों सहित विभिन्न क्षेत्र के वॉलंटियर उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़कर भारतीय शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। इसके लिए गोरिया गांव निवासी मुनीर खां को इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम में अतिथि शिक्षक के लिए चुना गया है। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को सीमित संसाधनों के साथ उच्च कोटि की शिक्षा कैसे हासिल करें। इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें एक छोटे से गांव निवासी मुनीर ने न्यूयॉर्क स्थित प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी तक का सफर तय किया है। मुनीर ने बताया कि उच्च शिक्षा हासिल कर अपने देश में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करना हमारा सपना है, जिसको पूरा करने में यह प्रोग्राम एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा। अपने देश से बहुत कुछ सीखा है अब समय आ गया है मै अपने देश को कुछ वापस कर सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed