फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipality laced song on stage, music party

पालिका के मंच पर सजी गीत, संगीत की महफिल

Tue, 07 Apr 2015 08:29 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 07 Apr 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality laced song on stage, music party
ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर हुए सीनियर वर्ग गायन प्रतियोगिता
विज्ञापन
में प्रतिभागियों ने गीत और संगीत से महफिल को रंगीन बना दिया। अलग-अलग विधा के गीतों ने दर्शकों को देर रात तक रोके रखा।
सांस्कृतिक मंच पर हुई गायन प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि प्रकाश सोरेंग, कार्यक्रम अध्यक्ष हरद्वारीलाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. हरिशंकर गुप्ता, मधुकर शैदाई और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत पालिकाध्यक्ष के गीत जिंदगी प्यार का गीत है से हुई। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से 55 प्रतिभागी शामिल हुए। यह प्रतियोगिता तीन चक्रों में कराई गई। प्रथम चक्र के बाद 20 श्रेष्ठ प्रतिभागी चयनित करने के बाद दूसरे चक्र में टॉप टेन और तीसरे चक्र में निर्णायक राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, दीनानाथ झा और सुनील यादव ने मानसी मिश्रा को प्रथम, सृष्टि शुक्ला द्वितीय, इमरान सिद्दीकी को तृतीय और शोभित शुक्ला, नौशाद हसन, दीपांशु शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना। प्रतिभागियों ने कैशियो पर राजेश गुप्ता, ढोलक पर महेश और पैड पर मुन्ना की संगत में हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, नफरत की लाठी तोड़ी लालच का खंजर फेंको, महबूबा ओ महबूबा, मुस्कराने की वजह तुम हो, मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता, जो तुमको हो पसंद वही बात कहूंगा, ओ फिरकी वाली, एक राधा एक मीरा, मधुवन में राधिका नाचे रे, तेरे नाम का दीवाना, लिखे जो खत तुझे आदि गीत गाकर महफिल में अपने गीतों की रंगत बिखेरी। प्रतियोगिता में कविता अवस्थी, मिर्जा शहजर, संतोष भारती, रामनरेश भारती, शहनवाज अली, सोनू भारती, राहुल पांडे, मोनी शुक्ला, शहनूर अली, शहवाज आलम, स्वाती मिश्रा, कुसुम बाजपेयी आदि 55 प्रतिभागी शामिल हुए जिन्हें मेला समापन पर समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन सुमित शुक्ला ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष हरद्वारीलाल वर्मा ने भी गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि यह प्रतिभाएं नगर की गौरव हैं।

इस मौके पर राजेश वर्मा, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, काशी विश्वनाथ तिवारी, कफील रफी अहमद, आशा देवी सुशील गिरि, मनोज श्रीवास्तव, मिथलेश अवस्थी, जमाल अहमद राईन, विमलेश मिश्र, अरविंद पांडे, अशोक सक्सेना, हंसराम स्वर्णकार, मेवालाल, मयंक दीक्षित, राजेश बाजपेयी, जेई राकेश कुमार, रामजी वर्मा, श्रीषचंद त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, उमाशंकर, ओमप्रकाश गुप्ता, श्रेष्ठ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed