फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal workers continue strike

पालिका कर्मियों की हड़ताल जारी

Thu, 28 Jan 2016 07:16 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Thu, 28 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers continue strike
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ पालिका कर्मियों की हड़ताल और धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इससे कार्यालय पर ताले लटके रहे। कर्मियों ने इसमें मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता पर उनके साथ अभद्र  और आपत्तिजनक व्यवहार किये जाने, अश्लील और जातिसूचक गालियां देने और नियमविरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले 25 जनवरी से नगर पालिका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसमें 27 जनवरी  को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपमहामंत्री प्रदीप वाजपेयी, विजय मिश्र, रामआसरे राम, प्रदेश के सभी चार उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री श्री असगर सहित जनपद की विभिन्न नगर पालिकाओं के पदाधिकारी पलिया पहुंचे थे और हड़ताल के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

--
जनता को गुमराह करने का आरोप
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने पालिकाध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष विजय मिश्रा, मंत्री शारदा प्रसाद आदि ने पत्रकारों से वार्ता की और आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष अपने खिलाफ मुहिम छिड़ जाने के बाद लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। कर्मचारियों ने किसी भी जाति, वर्ग के बारे में टिप्पणी नहीं की है क्योंकि कर्मियों में तकरीबन सभी जातियों और वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों को नहीं होने देंगे परेशानी
पदाधिकारियों ने कहा कि वह लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे। कहा कि सम्मानित शहरवासियों से उनकी प्रार्थना है कि वह अपना कूड़ा किसी बड़े पात्र में भरकर रखें। कर्मीं किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर संग्रहीत कचड़ा शहर के बाहर डालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed