फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal elections will be held in November, increased beating of public representatives

नवंबर में होंगे निकाय चुनाव, जनप्रतिनिधियों की बढ़ीं धड़कनें

Wed, 06 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in November, increased beating of public representatives
लखीमपुर खीरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। शासन स्तर पर भी नव गठित नगर पंचायत के वार्डों के गठन, परिसीमन से लेकर सीटों के आरक्षण पर मंथन चल रहा है। इससे सभासद एवं अध्यक्ष पद के लिए दावा करने वालों से लेकर मौजूदा जनप्रतिनिधियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इन सबको चिंता सता रही है कहीं आरक्षण के चलते योजना पर पानी न फिर जाए।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव का कार्यकाल पूरा होने में कुछ ही माह शेष है। इनका चुनाव नवंबर में होने की प्रबल संभावना है। इसको लेकर नगर विकास विभाग के साथ दावेदारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग में नगर पंचायत में कम से कम 10 और अधिकतम 24 वार्ड करने एवं नगर पालिका परिषद में कम से कम 25 और अधिकतम 56 वार्ड करने सहित वार्डों के गठन में आबादी की संख्या निर्धारित करने का भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल 2017 का निकाय चुनाव 2011 की जनगणना के अनुसार हुआ था और तब की आबादी के मुताबिक आरक्षण का फार्मूला तैयार हुआ था। इस बार स्थिति में काफी बदलाव है, क्योंकि इसी साल जनगणना भी होनी है। उधर, आबादी बढ़ने के साथ सीमा विस्तार की भी जरूरत है। ऐसे में आरक्षण को लेकर लोगों में विचार विमर्श शुरू हुआ है। इससे मौजूदा जनप्रतिनिधियों से लेकर सभासद और इन पदों के दावेदारों में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायत - 2017 में जिले की चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव हुआ था लेकिन इस बार चार नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में चुनाव होना है। पिछले साल नव गठित निघासन में वार्डों का गठन होगा। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड तैयार होंगे। इसके बाद सभासद और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed