फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Municipal elections: Results can come by afternoon

निकाय चुनाव : दोपहर तक आ सकता है परिणाम

Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Results can come by afternoon
लखीमपुर खीरी। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को होना है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना तहसील मुख्यालयों पर होगी। मतगणना के परिणाम जल्दी आएं, इसके लिए इस बार वोटों की गिनती के लिए ज्यादा टेबिल लगाई जा रही हैं। इससे पांच चरणों में ही परिणाम आ सकता है। दोपहर तक अध्यक्ष पद का परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन

लखीमपुर में नगर पालिका लखीमपुर के अलावा ओयल और खीरी नगर पंचायतों की मतगणना होगी। गोला तहसील में नगर पालिका गोला और नगर पंचायत मैलानी के वोट गिने जाएंगे। मोहम्मदी में मोहम्मदी नगर पालिका और बरवर नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। निघासन में नगर पंचायत निघासन और नगर पंचायत सिंगाही की मतगणना की जाएगी। पलिया में नगर पालिका पलिया और नगर पंचायत भीरा के वोट गिने जाएंगे। जबकि धौरहरा तहसील मुख्यालय पर सिर्फ नगर पंचायत धौरहरा की मतगणना होगी।
विज्ञापन


मतगणना कार्य में लगाए जा रहे 1280 कर्मचारी
नगर निकाय चुनाव की मतगणना में कुल 206 टेबल लगाई जाएंगी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 103 और सदस्य पद के लिए 103 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना में रिजर्व को मिलाकर 1280 कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। एक पर्यवेक्षक समेत पांच कर्मचारी रहेंगे। एक पर्यवेक्षक और तीन मतगणना सहायक मेज पर रहेंगे। अतिरिक्त मतगणना सहायक स्ट्रांग रूम से मतगणना की मेज तक मतपेटिका पहुंचाने तक का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर नगर पालिका के लिए लगेंगी 74 टेबल
लखीमपुर नगर पालिका के लिए कुल 74 टेबल लगाई जाएंगी। इनमें 37 टेबल अध्यक्ष पद के लिए और 37 टेबल सदस्य पद के लिए होंगी। प्रत्येक टेबल पर एक बार में सिर्फ एक मतपेटी पहुंचेगी। जिसे एजेंटों के सामने खोला जाएगा और बैलेट पेपर निकालकर अध्यक्ष और सदस्य पद की अलग अलग गड्डी बनाई जाएंगी। इनकी गिनती पूरी होने के बाद दूसरी और फिर तीसरी गड्डी आएगी। इसी तरह गड्डियां बनाकर उनकी गिनती की जाएगी।


सदस्यों के परिणाम पहले आने शुरू होंगे
गड्डियां बनने के बाद तेजी से वोटों की गिनती होगी। सदस्यों के परिणाम दोपहर से पहले ही आना शुरू हो जाएंगे, जबकि अध्यक्ष पद के लिए परिणाम दोपहर बाद आने की संभावना है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना का काम जल्दी पूरा हो और परिणाम जल्दी आ सकें, इसके लिए इस बार अधिक मेज लगाई जा रही हैं। प्रत्येक टेबल पर अध्यक्ष का एक एजेंट रह सकेगा। सदस्य वाली टेबल पर प्रत्याशी स्वयं या उसका प्रतिनिधि रहेगा। मतपेटी खोलने से पहले सदस्यों को सील दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed