{"_id":"583329d14f1c1b5701b3a3db","slug":"mumbai-got-the-title-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के प्रतीक को मिला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के प्रतीक को मिला खिताब
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुध्ावा में फोटोग्राफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा में वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता
दुधवा नेशनल पार्क में 17 नवंबर से चल रही वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मुंबई के फोटोग्राफर प्रतीक प्रधान विजयी रहे। उनको करीब ढाई लाख रुपये कीमत का कैनन कैमरा पुरस्कार में दिया गया। इसके अलावा पांच थीम विजेताओं को भी कैमरा और सर्टिफिकेट और 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
दुधवा नेशनल पार्क की ब्रांडिंग और प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर से किया गया था । इसमें देशभर के कुल 96 फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। तीन ग्रुपों के मेंटर सौरव देसाई, तेजस सोनी और संदीप दत्त की मौजूदगी में 32-32 प्रतिभागियों ने दुधवा नेशनल पार्क, सलूकापुर, सोठियाना, किशनपुर, सोनारीपुर आदि क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही वन्यजीवों और वनस्पतियों की फोटोग्राफी की। जिसमें मुंबई से आए फोटोग्राफर प्रतीक प्रधान ने सबसे अच्छी फोटो खींचकर ओवरऑल विजेता का ताज अपने नाम किया। प्रतियोगिता के जज गणेश शंकर, जगदीप राजपूत के साथ ही दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के आर्गेनाइजर और कैनन इंडिया के ब्रांड एंबेसडर शिवांग मेहता ने सभी के प्रति आभार जताया।
ये रहे पांचों थीम के अलग-अलग विजेता
प्रतियोगिता की पांच थीमों में कवर शॉट में राहुल देव, एनीमल इन द इंवायरमेंट में शंकर, मिनीएचर बर्ड में अर्जित प्रजापति, मोनोचार्ल्स नेचर में दत्ता मानवेका तथा मेंटार च्वॉइस में चिनमय मैकवन ने बाजी मारी। इनको ईनाम के तौर पर एक-एक कैमरा तथा सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
इनको मिले सांत्वना पुरस्कार
थीम संवर्ग में अन्य प्रतिभागियों को शानदार फोटोग्राफी के लिए सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जिसमें शंकर को जहां दो थीमों में पुरस्कार मिले वहीं नंदगोपाल ने भी दो थीमों में शानदार फोटोग्राफी के लिए पुरस्कार जीता। इसके अलावा दानिश शास्त्री, कुशाल, नित्यानंद, केतन शाह, भरत भूषण, अर्चित, एकता मराडा, निरंजन राय, दहीवत शाह, प्रणव, निश्चय को भी बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के बाद खींची सेल्फी
प्रतियोगिता के बाद आर्गेनाइजर शिवांग मेहता, काहिनी मैम, शिवेन्द्र रॉय सहित अन्य लोगों ने सेल्फी भी खींची। जज गणेश शंकर और जगदीप राजपूत ने भी कई फोटोग्राफ लिए।
दुधवा आकर मिला रोमांचक पलों का अनुभव
विजेता प्रतीक प्रधान ने बताया कि उन्होंने अनेक जंगलों में फोटोग्राफी की है लेकिन दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में आकर उन्हें अलग ही रोमांचक पलों का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि जब वह नकउहा नाले पर पहुंचे तब उन्होंने नाले के अंदर मगरमच्छ की फोटो खींची। मालूम हो कि प्रतीक को इसी फोटो के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।