फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mrin fish in the pond, accused of mixing poison

तालाब में मरीं मछलियां, जहर मिलाने का आरोप

Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Thu, 01 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mrin fish in the pond, accused of mixing poison
मछली - फोटो : अमर उजाला
नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन की पलिया रेंज का मामला
विज्ञापन

नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन की पलिया रेंज की पलिया-दुधवा रोड पर बंशीनगर गांव में एक तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा जहर डाल दिया गया, जिसके कारण तालाब में मौजूद हजारों मछलियों की मौत हो गईं। मछलियों को ऊपर उतराते देख लोगों को इसकी जानकारी हुई।

पलिया-दुधवा रोड पर बंशीनगर गांव में राजू के खेत में तालाब है। जिसमें हजारों की संख्या में मछलियां पली थीं। नार्थ खीरी फारेस्ट डिवीजन की पलिया रेंज में आने वाले इस तालाब में अज्ञात लोगों द्वारा जहर डाल दिया गया। जिससे हजारों की संख्या में मछलियां मर गईं। सुबह किसी ने मछलियों को ऊपर उतराते देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को दी गईं। जिसपर वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। पलिया रेंज के वन दरोगा बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि तालाब में मछलियों के मारे जाने की सूचना मिली थी। जिसपर जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed