{"_id":"1a6752e6b7c7c3692b3d2d1031b8903b","slug":"more-than-four-hundred-brilliant-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ से अधिक मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ से अधिक मेधावी सम्मानित
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज का संयुक्त वार्षिकोत्सव एवं मेधावी अलंकरण समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। यहां बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
यहां कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल रामनाथ कोविद और कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय जी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। बच्चों ने संगीतमय सरस्वती वंदना की। इसके बाद प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम तोलानी और विहिप नेता उमेश मिश्रा सहित प्रबंध समिति के लोगों ने शाल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंटकर राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल का परिचय कार्यक्रम अध्यक्ष विजय जी अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के रविभूषण साहनी ने तीनों विद्यालयों की आख्या प्रस्तुत की। यहां तीनों विद्यालयों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 330 विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी चंद्रभूषण साहनी, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला, सीमा साहनी, प्रधानाचार्य हरेराम पांडे और देवी प्रसाद तिवारी तथा अरविंद गिरि ने रजत पदक पहनाकर सम्मानित किया।
यहां मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाथ कोविद ने इंटर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके तीनों विद्यालयों के कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले पंद्रह विद्यार्थियों को तथा शत प्रतशित उपस्थिति के लिए सौ से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहां सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की आचार्य डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. अर्चना सिंह, नमिता जायसवाल, राखी मिश्रा और प्रणीता अग्निहोत्री, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यूपी बोर्ड के उमेशचंद्र, राजेंद्र प्रसाद ओझा, सर्वेद्र अवस्थी, रामलखन और ऋतु अवस्थी तथा सीबीएसएसई बोर्ड के देवीप्रसाद तिवारी, सर्वेश तिवारी, मंजुल शुक्ला, दशमेश सिंह और रंजीता अवस्थी को श्रेष्ठ शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यहां तीनों विद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भांगड़ा और देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक में छठा बिखेरी। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् से हुआ।
विज्ञापन
सफल वही होते हैं जो लक्ष्य पर नजर रखते हैं : राज्यपाल
लखीमपुर खीरी। प्रतिभा अलंकरण समारोह में राज्यपाल रामनाथ कोविद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय जिस मनीषी के नाम से है वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और स्वदेश की भावना विकसित करने के पक्षधर थे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं बल्कि एक संस्कारित नागरिक बनना है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी की दौड़ बहुत लंबी होती है इसमें गिरना और उठना स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन जो गिरकर संभल जाते हैं और फिर लक्ष्य की तरफ दौड़ते हैं सफलता उन्हीं को मिलती है। जीवन में सफलता के लिए हमेशा अपने लक्ष्य पर नजर रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि धार्मिक सहिष्णुता और वसुधैव कुंटुबकम की भावना ही हमारी विरासत है इसी थाती से ही हमारी छाती चौड़ी है इसे बचाकर रखना होगा। उन्हाेंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें देश के नवनिर्माण में लग जाना चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा के उद्देश्य को समझें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य जीवन का सर्वांगीण और समग्र विकास होना चाहिए।
इन्हें मिला स्वर्ण पदक
कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले तीन विद्यार्थियों को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र हर्षित पांडे, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा आकांक्षा सिंह और पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र नृपेंद्र सिंह को राज्यपाल ने स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में घनश्याम तोलानी, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, अरविंद गिरि, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला, विमल अग्रवाल, डॉ. राकेश माथुर, सुदेश गुप्ता, आरएसएस के अवधेश गुप्ता, जिला संघ कार्यवाह संतोष मिश्रा, डॉ. सतीश कौशल वाजपेयी, समाजसेवी राजेश दीक्षित, सीमा अग्रवाल और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तमाम लोग उपस्थित रहे।
और जब रोका गया ट्रैफिक
राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। हालांकि राज्यपाल पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर की फील्ड में ही हेलीकाप्टर से उतरे लेकिन इस दौरान रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने गोला रोड पर वाहनों को रोक दिया।