फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   more than 59 thousand youth will vote for the first time in Lakhimpur Kheri

UP Nikay Chunav 2023 : लखीमपुर खीरी में पहली बार वोट डालेंगे 59900 युवा, जानिए निकायवार मतदाताओं की संख्या

Thu, 13 Apr 2023 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 06:30 PM IST
सार

वर्ष 2017 में दस निकायों में चुनाव हुआ था। इसमें 3,43,055 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार भीरा एवं निघासन को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से कुल निकाय की संख्या 12 हो गई है।

विज्ञापन
more than 59 thousand youth will vote for the first time in Lakhimpur Kheri
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव की बिसात बिछ गई है। लखीमपुर खीरी जिले में चार मई को मतदान होगा। इस चुनाव में 59900 युवा वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2017 में जिले की चार पालिका और छह पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए वोट डाले गए थे, मगर इस बार चार पालिका एवं आठ पंचायतों में मतदान होगा।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में दस निकायों में चुनाव हुआ था। इसमें 3,43,055 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार भीरा एवं निघासन को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से कुल निकाय की संख्या 12 हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद जिले 2022 में 45576 युवा वोटर बढ़ गए। इससे जिले में वोटरों की संख्या बढ़कर 435916 हो गई। ओबीसी आरक्षण की आपत्ति के बाद फिर मतदाता पुनरीक्षण में 8883 और वोटर बढ़ गए। अब 12 निकायों में कुल वोटरों की संख्या 444799 है। इसमें 59900 युवा वोटर हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका लखीमपुर की आबादी- 2,30,000
कुल मतदाता- 155376
पुरुष- 82380
महिला-72996

युवा वोटर- 21682
निकाय- वार्ड- 2017- 2023- बढे़ मतदाता
1. लखीमपुर- 30-133694- 155376-21482
2. गोला-25-51329-58377-7048
3. पलिया-25-33776-39043-5267
4. मोहम्मदी-25-33697-41012-7315
5. धौरहरा- 17-18572-28225- 9653
6. खीरी-16- 27645-31676-4031
7. सिंगाही- 13-13454-15337-1883
8. मैलानी-12-10368 -11749-1381
9. ओयल-11-9624-10515-891
10. बरवर-11- 10398-11645-1247

नवगठित नगर पंचायत
निकाय- वार्ड- 2022- 2023- बढ़े वोटर
11. भीरा- 15-18621-18802-181
12. निघासन-15-22340-23042-702

पुरुष और महिला मतदाता
निकाय- पुरूष- महिला
1. गोला-30409- 27968
2. पलिया- 20206-18837
3. मोहम्मदी- 21675-19337
4. लखीमपुर- 82320- 72996
5. खीरी-16729- 14947
6. ओयल-5373-5142
7. सिंगाही- 7842-7495
8. धौरहरा-14688-13537
9. मैलानी- 6171-5578
10. बरवर- 5924- 5721
11. निघासन- 12095-10947
12. भीरा-9775-9027
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed