फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 5000 candidates will appear for the Public Service Commission examination at 14 centres

Lakhimpur Kheri News: 14 केंद्रों पर 5000 से अधिक अभ्यर्थी देंगे लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
More than 5000 candidates will appear for the Public Service Commission examination at 14 centres
लखीमपुर खीरी। लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 17 जनवरी को आयोजित परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए शहर के 14 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहां पर पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अवगत कराया जा चुका है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक संपन्न होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से लेकर पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया जाएगा। समय से पहले प्रवेश मिलने के बाद केंद्र पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को भी निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की कोई अव्यवस्था केंद्र पर न मिले। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त रोशनी आदि की पहले से ही मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया गया है केंद्र

डीआईओएस ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, अबुल कलाम इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, राजकीय पालीटेक्निक व आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवकली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

ये चीजें ले जाना होगा वर्जित

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच, ईयरफोन, कैलकुलेटर, किताबें, नोट्स, बैग या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। अगर किसी के पास यह वस्तु पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed