{"_id":"6674a79d11e7891df707c074","slug":"more-than-500-villages-lost-electricity-due-to-storm-and-water-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-122777-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से 500 से अधिक गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
डीसी मार्ग पर बिजली के तारों में फंसा आंधी में टूटा पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार की देर शाम आई आंधी ने फिर तबाही मचा दी। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे शहर समेत जिले के 500 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर के कई मोहल्लों में 21 से 22 घंटे के बाद बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई।
शहर में डीसी रोड पर कई पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से पूरे क्षेत्र बिजली बंद हो गई। सुआगाड़ा, हिदायत नगर, अर्जुनपुरवा आदि मोहल्लों में बिजली के खंभे और तार टूट गए। बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मचारी निकले और पेडों को हटाकर तार जोड़ने का कमा किया। मोहल्ला बहादुरनगर, महाराजनगर में करीब 11 बजे सप्लाई चालू हुई।
अन्य मोहल्लों में देर दो से तीन बजे तक सप्लाई शुरू हुई। सबसे बुरा हाल कलक्ट्रेट पावर हाउस के सिकटिहा का रहा है। पूरी रात बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई। इधर, क्रॉसिंग पार शहर के राजगढ़ मोहल्ले में आए दिन एक फेस टूटने का सिलसिला थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार दोपहर राजगढ़ की मुख्य गली में लगे बिजली के खंबे से केबल टूटने से करीब चार घंटे सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए। लोगों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। । शिकायत केंद्र तक दौड़ लगाने के बाद शाम छह बजे केबिल सही हो सकी।
पलिया में पुराने बस स्टैंड पर गिरा पेड़
आंधी और पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पुराने बस स्टैंड पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से सप्लाई बाधित हो गई। ब्लॉक जाने वाले रास्ते के पास बिजली लाइन का तार टूट गया। रात 10 बजे बिजली व्यवस्था सुचारु हुई।
संपूर्णानगर में पूरी रात गुल रही बिजली
एसएसबी कैंप महंगापुर संपूर्णानगर रोड पर 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित रही। पूरी रात बिजली गुल रही, जो सुबह 9.30 बजे मिल सकी। सुबह बिजली न होने से संपूर्णानगर क्षेत्र व हजारा थाना क्षेत्र की आबादी प्रभावित रही।
खीरी के कई गांवों में 12 घंटे बाद भी नहीं मिली बिजली
कस्बा खीरी के मोहम्मदपुर मार्ग पर 11 हजार लाइन पर यूकेलिप्टस के दो पेड़ गिरने से तार टूट गए। सुबह बिजली कर्मचारियों ने पेड़ हटवाया। ग्राम सरखनपुर, मरखापुर, झसिया झसिया पूर्व, कटिया, गोपालपुर, गिनोहना आदि ग्राम पंचायतों में 12 घंटे गुजर जाने के बाद भी बिजली चालू नहीं हुई।
मोहम्मदी के 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
फोटो: 23
राजापुर बैनी उपकेंद्र की लाइन से तार उतर जाने से 30 गांवों की बिजली बंद हो गई, जो बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बहाल हुई। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि तेज आंधी में गिरे खंभे लगाने का काम चल रहा है।
उचौलिया में फॉल्ट, 15 घंटे ठप रही बिजली
33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से बुधवार शाम सात बजे क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। देर रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। दस मिनट बाद फिर लाइन ब्रेक डाउन हो गई। कई घंटे बाद सप्लाई मिली। क्षेत्र के लोगों को करीब 15 घंटे बिजली की दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं मोहम्मदी -जेबीगंज 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से जेबीगंज उपकेंद्र से जुड़े उचौलिया, सोनौवा, बरखेरा, पसगवां और जेबीगंज फीडर के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सैकड़ों गांवों की बिजली गुल
फोटो: 27
फरधान। आंधी से कैमहरा विद्युत उपकेंद्र से फिर बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 24 घंटे से ज्यादा हो बिजली गए हुए लोग रात और भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं। कैमहरा विद्युत उपकेंद्र से भदूरा, रतनापुर, रतसिया, धौरहरा खुर्द प्रधान गांव ओदरहना, धौरहराखुर्द आदि क्षेत्रों के लगभग 300 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कैमहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार ने बताया 33 हजार की लाइन में फॉल्ट आ गया था, जिसे सही करा दिया है।
लाइन पर पेड़ गिरने से 15 गांव की बिजली गुल
ममरी। गोला-मोहम्मदी मार्ग पर मोहम्मदी फीडर लाइन पर छह पेड़ गिर गए। इससे 15 गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारी पेड़ों को काटकर हटाने लाइन को दुरुस्त करने में लगे रहे, बावजूद कई घंटे लग गए। जेई शिवम पांडे और मिथलेश यादव ने कहा लाइन ठीक करने में काफी समय लग सकता है।
आंधी पानी में छप्पर समेत दीवार गिरी, दबकर मां और बेटी घायल, भर्ती
महेवागंज। रात तेज आंधी पानी के बीच फूलबेहड़ के रेहुआ गांव में दीवार और छप्पर गिरने से मां और बेटी दबकर घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि साढ़े आठ बजे रेहुआ में एक परिवार के लोगों पर दीवार और छप्पर गिर गया। पीआरवी 112 और सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से छप्पर नीचे महिला छोटी और उसकी 17 वर्षीय पुत्री रीता को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देख दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी है। संवाद
खमरिया में दीवार गिरने से किसान हुआ घायल
खमरिया। ग्रामसभा दरिगापुर निवासी 45 वर्षीय मनोहर गौतम बुधवार रात घर में बैठे थे, तभी तेज हवा के झोंके के साथ घर की दीवार मनोहर के ऊपर गिर गई। इससे मनोहर ईंटों के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य दौड़ मलबे से उन्हें निकाला। एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा। डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। मनोहर गौतम के शरीर में काफी चोटें आई हैं।