फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mohana being created Tokron took stock of

मोहाना पर बनाई जा रहीं ठोकरों का लिया जायजा

Sat, 16 May 2015 08:21 PM IST
निघासन/तिकुनियां
निघासन/तिकुनियां Updated Sat, 16 May 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mohana being created Tokron took stock of
युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी ने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। कालाधन हो या फिर महंगाई रोकना, कोई भी वादा भाजपा पूरा नहीं कर पाई। उसके बाद वह बेलरायां चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान संबंधी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तिकुनियां के सूरतनगर में करोड़ों रुपये की लागत से मोहाना नदी पर बन रहीं ठोकरों का जायजा लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता गोपाल शंकर पांडे के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आरए उस्मानी ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान किए गए 90 फीसदी वादों को तीन साल में ही पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में लाखों लोगों की भर्ती कर रोजगार देने का काम प्रदेश सरकार ने किया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के बाद वह बेलरायां स्थित चीनी मिल गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने जीएम वीएस राजकुमार से गन्ना मूल्य भुगतान संबंधी जानकारी ली और शीघ्र ही किसानों को गन्ने का भुगतान देने को कहा। उसके बाद इंडो नेपाल बार्डर स्थित मोहाना नदी में सूरतनगर के पास बाढ़ और कटान रोकने के लिए बन रही ठोकरों के निर्माण का जायजा लिया। वहां कार्य की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उस्मानी के प्रतिनिधि आफताब साहिल, गोपाल शंकर पांडे, प्रधान अनवार खां, लेखराम भास्कर, इस्लामुद्दीन, ओपी जायसवाल, चश्मुद्दीन अंसारी, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed