{"_id":"63e0d3586f159f77a20d69dc","slug":"mob-beat-the-miscreant-with-shoes-and-slippers-in-lakhimpur-kheri-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बाजार में महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था मनचला, भीड़ ने जूत-चप्पलों से कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बाजार में महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था मनचला, भीड़ ने जूत-चप्पलों से कर दी धुनाई
Mon, 06 Feb 2023 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:46 PM IST
सार
युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना दो दिन पुरानी बताई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की कोई शिकायत नहीं की गई। इसलिए कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
लोगों ने मनचले को धुना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के थरवरनगंज में भीड़ ने मनचले युवक की जूते–चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक बाजार में महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी करता था। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना दो दिन पुरानी बताई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बाजार में एक युवक महिलाओं पर छींटाकशी कर रहा था, तभी लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी पिटाई कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दो दिन पुराना मामला है। शिकायत नहीं हुई थी। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन