फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLAs Romi Sawhney and Arvind Giri rubbished speculations of switching sides

विधायक रोमी साहनी और अरविंद गिरि ने पाला बदलने की अटकलों को किया खारिज

Fri, 14 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
MLAs Romi Sawhney and Arvind Giri rubbished speculations of switching sides
गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर खीरी)। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से राजनीतिक दलों में दल बदलने की होड़ मची है। भाजपा के कई मंत्री और विधायकों के सपा में शामिल होने से जिले की पलिया और गोला विधानसभा के विधायकों को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं। इस पर दोनों विधायक रोमी साहनी व अरविंद गिरि ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर आकर अपनी सफाई दी।
विज्ञापन

पलिया विधायक विधायक रोमी साहनी ने अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि वह भाजपा के साथ हैं और रहेंगे। जिन विरोधियों ने क्षेत्र में जाकर कुछ किया नहीं और उनके पास कुछ कहने को नहीं है। ऐसे लोग ही अफवाह फैला रहे हैं। भाजपा की 2022 में जीत पक्की है। गोला के विधायक अरविंद गिरि ने दल बदलने की अफवाहों को विरोधियों की साजिश बताया। बोले वह भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। मजबूती से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री के भाजपा छोड़ने की अफवाह पर बिफरे भाजपाई
गोला गोकर्णनाथ। प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के भाजपा छोड़ने की अफवाह पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता बिफर गए। कैबिनेट मंत्री की छवि एवं प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कुछ सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अवध प्रांत ठाकुर प्रसाद गंगवार ने कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम हरकेश राय को तहरीर देकर बताया है कि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर सपा कार्यकर्ता व्यापार सभा जिला अध्यक्ष सचिन सिंह, रंजीत वर्मा, सपा लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कश्यप के नाम से सोशल मीडिया पर सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के विरुद्ध पार्टी छोड़ने इस्तीफा देने, सरकारी आवास छोड़ने की खबर चलाई जा रही है। इसका सहकारिता मंत्री स्वयं खंडन भी कर चुके हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर खबर चलाकर सहकारिता मंत्री की छवि एवं प्रतिष्ठा धूमिल की है। भाजपा नेता ठाकुर प्रसाद गंगवार, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विजय माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अरुण अवस्थी आदि ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए भाजपा नेताओं का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed