{"_id":"644ff9b22a2558c8be0b01a6","slug":"mlas-letter-to-cms-take-work-from-employees-only-on-basic-post-lakhimpur-news-c-4-1-142854-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विधायक का सीएमएस को पत्र, कर्मचारियों से मूलपद पर ही लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विधायक का सीएमएस को पत्र, कर्मचारियों से मूलपद पर ही लें काम
विज्ञापन
- वायरल हो रहे लेटरपैड का पलिया विधायक ने किया खंडन
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। महिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग से रखे गए कर्मचारियों से मूलपद पर काम लेने को लेकर पलिया विधायक का लिखा एक लेटरपैड वायरल हुआ है। सीएमएस को संबोधित इस पत्र पर महिला अस्पताल के तीन कर्मचारी के अपने मूल पद पर काम न करके अन्य पदों पर काम करने की बात है।
खुले पत्र पर बंद लिफाफे की जगह पत्र पर ही रजिस्ट्री की स्लिप चिपकी है। पत्र को मीडिया को सौंपने वाले गोला के भाजपा नेता विजय माहेश्वरी ने बताया कि गोला से ही रजिस्ट्री की गई है। मामले में पलिया विधायक ने खंडन कर इसे फर्जी बताया। कहा कि वह किसी की शिकायत नहीं करते। उधर, 24 अप्रैल की तारीख वाले इस पत्र पर सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. ज्योति मेहरोत्रा का कहना है कि रजिस्ट्री से पत्र मिला है। अजीत और आफताब से उनके पद के अनुरूप ही काम लिया जा रहा है। स्टाफ की कमी के चलते कंप्यूटर की जानकारी होने के कारण विकास से कभी कभार पत्र आदि टाइप करा लिए जाते हैं।